Rani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Celebrated Across Districts जिलेभर में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsRani Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Celebrated Across Districts

जिलेभर में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Bagpat News - - भाजपा, सपा और कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रमजिलेभर में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंतीजिलेभर में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयं

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 1 June 2025 12:26 AM
share Share
Follow Us on
जिलेभर में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

जिलेभर में शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा, सपा और कांग्रेस कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में शामिल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया। उन्हें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की प्रतीक बताया। ------- महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी रानी अहिल्याबाई: डा. चंद्रमोहन बागपत। भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी पर भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कहा कि रानी अहिल्याबाई को भारत में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए 28 वर्षों के शासनकाल में मालवा को सुरक्षित व सुदृढ़ किया। अनेक मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया जो हम सभी को समाज के लिए कुछ करने की सीख प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित एक प्रतियोगिता हुई। जिसके विजेताओं को प्रोत्साहन राशि व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक बिजेंद्र शर्मा एडवोकेट,जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, अनिता खौखर, अश्वनी त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। ---------- न्याय, सेवा और परोपकार की मिसाल थी अहिल्याबाई: रविंद्र देव बागपत। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने शासन करते हुए न्याय, सेवा और परोपकार की मिसाल कायम की। उन्होंने धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर भूखों को भोजन देने के लिए अन्न क्षेत्र की स्थापना कर समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। इसके बाद 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमे बागपत विधानसभा के पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह यादव और बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक भरत सिंह यादव ने पदाधिकारियों से संवाद किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, नगेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी राकेश, काला विधूड़ी बिल्लू प्रधान, डॉ. जितेंद्र यादव, कविता गिरी, सलीम त्यागी आदि उपस्थित रहे। -------- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए बड़ौत। शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर के दिल्ली बस स्टैंड कार्यालय पर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने उनके विचारों को आत्मसात कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर विनम्रता व उदारवादिता की प्रतीक थी। महान शिव भक्त और समाज सुधारक थी। उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहकर सामाजिक ताने-बाने में सुधार किया। उन्होंने मंदिर, घाट, कुओं व मार्गो का निर्माण कराया। सोमनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कांता जैन, रामकुमार मुखिया, देवेंद्र शर्मा, ओमवीर दुहण, डा. सुभाष शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, पप्पू, बाबू वशिष्ठ, मोहसिन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।