Jhansi Weather Update Relief from Scorching Heat as Nauatapa Ends टनटनाती धूप और तपिश, गर्मी से रानी की नगरी बेहाल, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsJhansi Weather Update Relief from Scorching Heat as Nauatapa Ends

टनटनाती धूप और तपिश, गर्मी से रानी की नगरी बेहाल

Jhansi News - झांसी में नौतपा के आखिरी दिन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पिछले 10 सालों में यह सबसे कम तापमान था। 2 जून को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में सुधार के आसार हैं और हल्की बारिश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीTue, 3 June 2025 09:49 AM
share Share
Follow Us on
टनटनाती धूप और तपिश, गर्मी से रानी की नगरी बेहाल

झांसी, संवाददाता नौतपा का आखिरी दिन आकाश से बरसती आग, ..गर्म हवाओं के थपेड़े और झुलसाते सूरज के नाम रहा। प्रचंड गर्मी से रानी की नगरी झांसी बेहाल हो उठी। हालांकि अधिकतम ताप 39 तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। जो गुजरे 10 सालों में सबसे कम रहा। 2 जून उम्मीद के अनुरूप नहीं तपी। वहीं आने वाले दिनों में बादल-बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 मई को नौतपा शुरू हुए थे। पहले, दूसरे, तीसरे दिन रात में आंधी-बूुदाबांदी से ताप में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 28 मई से ताप में बढ़ोतरी हुई और ताप 42 डिग्री पहुचा। 29 को 41, 30, 31 व एक जून को 40 डिग्री ताप रहा।

पूरे नौतपा उम्मीद के अनुरूप नहीं तपे। वहीं सोमवार सुबह 7.02 बजे सूर्योदय हुआ। 9 बजते ही पारा 34 डिग्री के करीब पहुंच गया। 11.30 बजे से लू चली। 1.30 बजते ही बादल और धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। दोपहर 2.30 से सूरज ने झपकी ली। हवाएं कुछ उग्र हुई। पर, कुछ पल में आकाश साफ हो गया। यह क्रम देर शाम तक बरकरार रहा। शाम 5.10 बजे मामूली छुटपुट बूंदाबांदी हुई। शाम 7.02 बजे सूर्यास्त हुआ। पर, गर्म हवाएं देर शाम तक सताती रहीं। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो एकाध दिन में हल्के-मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके बाद आकाश साफ रहेगा। इन दिनों में अधिकतम ताप 39 से 42 व न्यूनतम 26 से 29 के बीच रहने की संभावना है। जिससे अधिक गर्मी महसूस होगी। 10 सालों में सबसे रहा पारा नौतपा के अंतिम दिन ताप आठ सालों में सबसे कम रहा। बीते साल गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े थे। 2 जून को अधिकतम पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम पारा 32 डिग्री होने की वजह से रात भी तच उठी थी। साल 2023 में 2 जून प्रचंड गर्मी नहीं पड़ी थी। अधिकतम पारा 40 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2022 में जून को सूरज बेकाबू हुआ था। अधिकतम पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2020, 2021 में ताप 40 व 41 डिग्री पहुंचा था। साल 2019 में दो जून का दिन सबसे गर्म दर्ज किा गया था। इस दिन ताप 46 डिग्री पहुंचा था। शाम हुई सुहानी नौतपा के आखिरी दिन दिनभर तपन के बाद मौसम सुहाना हो गया। 5 बजे के अचानक बूंदाबांदी हुई। इसके बार फिर सूरज ने निकलने की कोशिश की। लेकिन, बाद में मध्यम-घने बादलों ने डेरा डाला। हवाएं भी रास आने लगी। साढ़े छह बजे के करीब बादल अब बरसे के कब बरसे की कटेगिरी में रहे। हालांकि बारिश नही हुई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।