बागपत : ससुरालवालों को देख होटल की दीवार फांदकर फरार हुई महिला
Bagpat News - बागपत के एक होटल में एक महिला अपने प्रेमी के साथ पहुंची। जब ससुराल वाले वहां पहुंचे, तो महिला दीवार फांदकर भाग गई। उसके प्रेमी को ससुराल वालों ने पकड़ लिया। पति ने महिला पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया...

बागपत। नगर के एक होटल में महिला अपने प्रेमी संग पहुंची। पीछे-पीछे ससुराल वाले भी पहुंच गए तो उन्हें देखकर महिला होटल की दीवार फांदकर फरार हो गई। परिजनों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। पति का आरोप है उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध है। विरोध करने पर वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस में शिकायत करने पर दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बागपत बुलाया। काउंसिलिंग के बाद महिला बागपत से बस में बैठकर बड़ौत पहुंची।
वहां से एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर नगर के एक होटल पर पहुंची। बाइक पर जाते हुए ससुरालवालों ने देख लिया। वह उनका पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गए। उनको देखकर महिला दीवार कूदकर फरार हो गई, जबकि ससुरालवालों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि होटल संचालक व युवक से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।