Agriculture Minister Launches Development Agriculture Resolution Campaign 2025 in Bahraich प्रभारी मत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsAgriculture Minister Launches Development Agriculture Resolution Campaign 2025 in Bahraich

प्रभारी मत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ

Bahraich News - बहराइच में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को किसानों तक पहुँचाएँ। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचFri, 30 May 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
प्रभारी मत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारम्भ

बहराइच। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा में शुभारम्भ किया। कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिया कि विभाग की समस्त योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 26 में प्रदेश के किसानों हेतु 50000 से अधिक सोलर पम्प वितरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री ने कहाकि पहली बार कृषि वैज्ञानिक गांवों में जा रहे है। 29 मई से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा।

इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताये जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।