बरामद कीं लापता चार किशोरियां
Bahraich News - फखरपुर के एक गांव से चार सहेलियां मेला देखने निकलीं थीं। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज किया और उन्हें खोजने के लिए टीमें बनाई। सोमवार सुबह चारों...

फखरपुर। एक गांव से चार सहेलियां रविवार शाम मेला देखने निकलीं। जब काफी समय बाद वह घर नही पहुंची तो परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह लापता यह चारों एक आटो में सोती मिलीं। इनको पुलिस थाने लाई, महिला पुलिस ने पूछताछ की तो बार बार बयान बदले। पुलिस ने चारों का मेडिकोलीगल कराया है। अब इन्हें बाल कल्याण समिति में पेश किया जाएगा। फखरपुर थाने के एक गांव से अलग अलग चार घरो से रविवार दिन में 3 बजे 11, 16, 15, 13 वर्षीय चार किशोरियां अपने घर से बिना बताए निकलीं।
काफी देर से इन चारो को जब इनके परिजनों ने नही देखा तो उनकी घर के आस पास, रिश्ते नाते दारों मे तलाश शुरू हुई। चारों किशोरियों का कोई सुराग नही लगा। चारों किशोरियों के परिजनों ने जब सामूहिक तहरीर दी। तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएचओ मिथिलेश कुमार राय ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस की अलग अलग टीमें गठित कर किशोरियों की तलाश में लगाई गई। पुलिस ने पूरी रात सभी संभावित स्थानों को खंगाला। सामूहिक तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। किसी को नामजद नहीं किया गया। सोमवार सुबह सभी चारों किशोरियों को एक आटो में सोते पाया गया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। कभी वह दरगाह जियारत, तो कभी लखनऊ जाने की बात कहीं। चारों किशोरियों का पुलिस ने महिला सिपाहियों की अभिरक्षा में मेडिकोलीगल कराया है। एसएचओ ने बताया कि इनको बाल कल्याण समिति पेश किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।