Nepalgunj Airport Readies for Six Daily International Flights नेपाल में फिर उठी नेपालगंज दिल्ली हवाई सेवा की मांग, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsNepalgunj Airport Readies for Six Daily International Flights

नेपाल में फिर उठी नेपालगंज दिल्ली हवाई सेवा की मांग

Bahraich News - नेपालगंज एयरपोर्ट से प्रतिदिन छह अन्तरराष्ट्रीय उड़ान की क्षमता तैयार हो गई है। नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने दिल्ली से हवाई सेवा को जोड़ने की मांग की। नए टर्मिनल भवन का निर्माण अंतिम चरण में है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 8 June 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल में फिर उठी नेपालगंज दिल्ली हवाई सेवा की मांग

नेपालगंज एयरपोर्ट से प्रतिदिन छह अन्तरराष्ट्रीय उड़ान की क्षमता रुपईडीहा। नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा विभिन्न संघ संस्थाओं की बैठक में एक बार फिर दिल्ली से नेपालगंज को हवाई सेवा से जोड़ने की मांग की गई। नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ व नेपाल भारत अंतर्राष्ट्रीय मैत्री संगठन व संबंधित निकायों की बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। नागरिक उड्डयन कार्यालय नेपालगंज के कार्यवाहक प्रमुख बाल कुमार सिंह ने बताया कि नेपालगंज एयरपोर्ट से दैनिक 6 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की क्षमता तैयार हो गयी है। विमान स्थल मे टर्मिनल भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। नए टर्मिनल भवन की क्षमता 600 है।

हम अंतर्राष्ट्रीय एयर फ्लाइट के लिए तैयार हैं। क्षेत्रीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि एमएलए कृष्णा केसी, नेपालगंज वुप महानगर पालिका के मेयर प्रशांत विष्ट, बांके के जिलाधिकारी धर्मराज जोशी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष टंक बहादुर धामी ने कहा कि नेपालगंज लुम्बिनी प्रदेश का प्रमुख शहर ही नही पर्यटन के दृष्टिकोण से कर्णाली व सुदूर पश्चिम प्रदेश का गेटवे भी नेपालगंज ही है। इस अवसर पर दिवाकर खनाल, रंग बहादुर खड़का, कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, नंदलाल वैश्य, अजय कुमार टंडन, पशुपति दयाल मिश्र, सुधांशु कोइराला सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।