World Red Cross Day Seminar Highlights Commitment to Humanity in Bahraich विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsWorld Red Cross Day Seminar Highlights Commitment to Humanity in Bahraich

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

Bahraich News - बहराइच में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमएम पांडेय ने रेडक्रॉस की स्थापना का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 8 May 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

बहराइच, संवाददाता।। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने पीड़ित मानवता की सेवा का सामूहिक संकल्प लिया। चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी व तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बहराइच की ओर से आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमएम पाण्डेय ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ही रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन हुआ था। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने नशा को मानव समाज के लिए घातक बताते हुए अवैध नशा कारोबार क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेड क्रॉस से जुड़े समस्त पदाधिकारियों से जन जागरण अभियान में प्रभावी सहभाग का आवाहन किया।

संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने रेड क्रॉस सोसाइटी को विश्व का प्रभावी एन.जी.ओ. बताते हुए कहा कि रेड क्रॉस मानव मात्र के लिए लाभप्रद एवं कल्याणकारी संगठन है जिसके माध्यम से हम शोषित दलित व वंचित पीड़ित समाज के सेवा का सतत प्रभावी कार्य कर सकते है। समाजसेवी सरदार परमिंदर सिंह सम्मी ने किया। अनुज श्रीवास्तव, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, समाज सेवी डॉ पंकज श्रीवास्तव, संघ चिंतक अशोक कुमार,समाजसेवी राजीव शर्मा,प्रबंधक रिज़वान अहमद आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।