Art Exhibition in Ballia Showcases Young Artists Talents कलाप्रेमियों को लुभा रहीं नन्हे चित्रकारों की कलाकृतियां, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsArt Exhibition in Ballia Showcases Young Artists Talents

कलाप्रेमियों को लुभा रहीं नन्हे चित्रकारों की कलाकृतियां

Balia News - बलिया में राज्य ललित कला अकादमी द्वारा तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में नन्हें चित्रकारों की कलाकृतियों को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। इसमें नमामि गंगे, पर्यावरण और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 13 June 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
कलाप्रेमियों को लुभा रहीं नन्हे चित्रकारों की कलाकृतियां

बलिया, संवाददाता। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन टाउन इंटर कालेज में हो रहा है। रोजाना शाम तीन बजे से सात बजे तक कलाप्रेमियों की भीड़ भी इसे देखने के लिए जुट रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी लोगों ने नन्हें चित्रकारों की कलाकृतियों को देखा और सराहा। कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि प्रदर्शनी में नमामि गंगे, पर्यावरण, गंगा बेसिन, इकोसिस्टम के तहत बॉयोडायवर्सिटी से सम्बंधित पेंटिंग आकर्षण का केन्द्र बनी हैं। कार्यशाला के सह संयोजक इरशाद अहमद अंसारी, कैफ़ खान, विनीत मौर्य, अनस, अनम अली की प्रशिक्षण में अहम भूमिका रही।

ईशानी, अनिष्का, हर्षित तिवारी, महिनूर, आर्य, अनुग्रह नारायण, ज्योति, हर्षिता, प्रीति,आयत, संपदा, आर्य नंदिनी, आरुसी प्रकाश, अर्पित, अर्पिता, अग्रिम, आयुष, यशान्त, करण राज, आद्रिका, शुभम, दिव्यांश, मायरा, काव्या सिंह, अद्वित आनंद,अर्शिका, वैभवी, सात्विक,वैष्णवी,बिट्टू, आशीर्वाद, अभिराज, दिव्यांशु, निलेश राज,महक,आफिया, फलक, बागीसा, बिट्टू, तैयबा आदि की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।