Art Exhibition Inaugurated by State Minister in Ballia चित्रकला प्रदर्शनी का परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsArt Exhibition Inaugurated by State Minister in Ballia

चित्रकला प्रदर्शनी का परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

Balia News - बलिया में टाउन इंटर कालेज के सभागार में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों की पेंटिंग की सराहना की और सुझाव दिया कि भविष्य में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 13 June 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
चित्रकला प्रदर्शनी का परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

बलिया, संवाददाता। तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी गुरुवार से टाउन इंटर कालेज के सभागार में शुरू हुई। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार पेंटिंग को देखा और सराहा। उन्होंने ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खां को सुझाव दिया कि भविष्य में यहां के बच्चों के जनपद के महापुरुषों की पेंटिंग प्रतियोगिता कराइये। उनकी पूरी जीवन गाथा के बारे में बच्चे जानकारी रखें और प्रदर्शनी लगवाएं। इसमें एक लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा l इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल, अरुण सिंह, पंकज सिंह, लालजी सिंह यादव आदि थे।

संचालन श्वेता ने किया। प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्र ने आभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।