अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर काम करें महिला जनप्रतिनिधि
Balia News - बलिया में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र...

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र व सीडीओ ओजस्वी राज ने इसकी शुरूआत की। अपने संबोधन में एमएलसी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को मालवा राज्य की पूर्व रानी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई अहम कार्य किए। अपने राज्य में न्याय और सुशासन कायम रखा। अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 250 से अधिक मन्दिरों का निर्माण कराया।
सार्वजनिक रूप से जनसमस्याओं का निस्तारण की अवधारणा लागू की। उन्होंने, खासकर महिला प्रतिनिधियों को अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कर्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह थे। सीडीओ ने सबका आभार जताया। हिसं बैरिया के अनुसार अहिल्याबाई होल्कर के 300वें शताब्दी स्मृति समारोह का आयोजन बुधवार को मुरलीछपरा ब्लाक परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बुद्धिमत्ता, साहस व परोपकार की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर के जीवन के आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बारे में नई पीढ़ी को बताने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समारोह को नन्दजी सिंह, दिलीप गुप्त, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, बीडीओ आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।