India-Nepal Cooperation Meeting on Wildlife Conservation and Forest Management वन्य जीव सुरक्षा पर हुई गहन चर्चा, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsIndia-Nepal Cooperation Meeting on Wildlife Conservation and Forest Management

वन्य जीव सुरक्षा पर हुई गहन चर्चा

Balrampur News - बैठक जरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की ओर से रामपुर रेंज स्थित जरवा

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSat, 14 June 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
वन्य जीव सुरक्षा पर हुई गहन चर्चा

बैठक जरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग की ओर से रामपुर रेंज स्थित जरवा वन विश्राम भवन परिसर में एक महत्त्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सीमा पार वन, वन्य जीव एवं वन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ाने के उद्देश्य से सम्पन्न हुई। बैठक में नेपाल राष्ट्र के वन विभाग के अधिकारी, बांके नेशनल पार्क के वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, फील्ड अधिकारी, वन्य जीव विशेषज्ञ और अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) पूर्वी गोण्डा एपी सिन्हा, वन संरक्षक/प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा डॉ सेम्मारन एम, उप प्रभागीय वनाधिकारी तुलसीपुर मनोज कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी रामपुर प्रभात वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी तुलसीपुर अमरजीत प्रसाद सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त एसएसबी कोयलाबास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीमापारीय वन एवं वन्य जीवों के संयुक्त प्रबंधन, वन अपराध नियंत्रण, मानव-वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम, सीमापार लकड़ी एवं वन्य जीव उत्पादों की तस्करी, पारिस्थितिकीय पर्यटन, वन्य जीवों के लिए कॉरिडोर निर्माण तथा भारत-नेपाल संयुक्त गश्त जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों देशों के अधिकारियों ने भविष्य में वन एवं वन्य जीवों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान, विशिष्ट प्रजातियों की जानकारी साझा करने और पारस्परिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। नेपाल की ओर से बांके ने नेशनल पार्क के प्रबंधन, बाघों की बढ़ती संख्या और उनके संरक्षण व संवर्धन से संबंधित प्रयासों की जानकारी साझा की। यह बैठक भारत-नेपाल के बीच वन संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।