Residents Suffer Waterlogging and Sanitation Issues in Arya Nagar Ward बजबजाती नालियां, ऊबड़-खाबड़ रास्ते, गंदगी और दुर्गन्ध बनी वार्ड की पहचान, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsResidents Suffer Waterlogging and Sanitation Issues in Arya Nagar Ward

बजबजाती नालियां, ऊबड़-खाबड़ रास्ते, गंदगी और दुर्गन्ध बनी वार्ड की पहचान

Balrampur News - हिन्दुस्तान पड़ताल उतरौला, संवाददाता। मोहल्ला आर्य नगर के वार्ड नंबर-17 में दु:खहरन नाथ मंदिर

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSun, 6 Oct 2024 05:12 PM
share Share
Follow Us on
बजबजाती नालियां, ऊबड़-खाबड़ रास्ते, गंदगी और दुर्गन्ध बनी वार्ड की पहचान

हिन्दुस्तान पड़ताल उतरौला, संवाददाता।

मोहल्ला आर्य नगर के वार्ड नंबर-17 में दु:खहरन नाथ मंदिर से बरदही बाजार तक नगर के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण न होने के कारण लोग जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। दु:खहरन नाथ मंदिर के मुख्य द्वार के बगल बनी नाली का ढक्कन पिछले कई महीनों से टूटा है। जिसके चलते दर्शनार्थियों व राहगीरों को नाली में गिरने का खतरा बना रहता है। वार्ड के आधे से अधिक लोगों का आवास मुख्य मार्ग पर है, बावजूद मुख्य मार्ग पर एक भी हैंडपंप न होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बाजार आने वाले लोगों को भी पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। डाक बंगला के पास दुर्गा पूजा पंडाल के सामने बजरंगी भूज के खाली पड़े प्लाट में कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है। कई महीने हो गए यहां से कचरेका उठान नहीं हुआ। डंप कूड़ा व कचरा से भयंकर दुर्गंध उठने के चलते लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। ब्लॉक रोड के सामने नगर पालिका का रनिंग वाटर टैप खराब होकर बंद हो चुका है। अब इसमें पानी न आने से यहां के लोगों के साथ पशु पक्षियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको सही करने के लिए वार्ड वासियों ने काफी प्रयास किया लेकिन नगर पालिका ने इसको ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। कर्बला व कब्रिस्तान में जल निकासी की व्यवस्था न होने से यहां पानी भराव की समस्या बनी रहती है। जल भराव के चलते सभी कब्र जलमग्न हैं। कुछ दिन पूर्व लोगों ने अपने निजी खर्चे पर पंपिंग सेट लगवा कर पानी निकला गया था। बरसात होने पर यहां पुन: पानी भराव हो गया। वहीं कई लोग कर्बला बाउंड्री के सामने अपना सामान आदि रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे बाउंड्री वॉल के गिरने की आशंका बनी हुई है। बरदही बाजार चौराहे पर वाटर आरओ कूलर व सामुदायिक शौचालय की जरूरत है। लोनियनडीह सहित वार्ड के सभी इलाकों में पाइप डालने के लिए खोदी गई सभी सड़के खराब हो गई हैं, जिसे दुरुस्त नहीं कराया गया। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। नालियां टूटी व कूड़े कचरे से पटी हैं। साफ सफाई न होने से लोनियनडीह में हर तरफ कूड़ा कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।