पूर्व सांसद ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढ़ांढस
Balrampur News - सांत्वना बलरामपुर, संवाददाता। देहात के भलुहिया कोयलिहा गांव निवासी विवेक उपाध्याय के दो बेटे

सांत्वना बलरामपुर, संवाददाता। देहात के भलुहिया कोयलिहा गांव निवासी विवेक उपाध्याय के दो बेटे 14 वर्षीय सार्थक उपाध्याय व 12 वर्षीय पार्थ की बीते 29 मई को महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय के शिक्षक कालोनी स्थित पोखरे के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया। बच्चों की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांतिके लिए प्रार्थना की। पूर्व सांसद श्री मिश्र ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। यह ऐसा दर्द है, जिसे न तो कोई कम किया जा सकता है और न बांटा जा सकता है।
ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति और पीड़ित परिवार को असीम दु:ख सहने की शक्ति दें। पूर्व सांसद ने मृत बच्चों के पिता विवेक से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, अतुल तिवारी, पंकज मिश्र व विशाल यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।