मासूम से दुष्कर्म के बाद राइफल लिए कमरे में छिपा था दरिंदा
Banda News - बांदा में एक 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया और उसे जंगल में फेंक दिया गया। मां को आरोपी की पैंट में खून देखकर शक हुआ। आरोपी सुनील निषाद को पकड़ने पर उसने दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा...

बांदा। संवाददाता मासूम से दुष्कर्म और उसे जंगल में फेंकने के बाद दरिंदा शाम छह बजे अपने घर लौटा। उसकी पैंट में खून लगा देख मासूम की मां को शक हुआ तो उसे पकड़कर पूछा, बेटी कहां है। उसके साथ क्या किया। इसपर दरिंदा खुद को छुड़ाते हुए अपने घर में घुस गया। दरवाजा अंदर से बंदकर लिया। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस बुलाई गई। आरोपित घर के अंदर कमरे में टाल पर राइफल लिए बैठा मिला। यह बात खुद दिवंगत की मां ने बताई। दुष्कर्म की शिकार दिवंगत तीन साल की मासूम की मां ने बताया कि बेटी जब घर के बाहर नहीं मिली तो आसपास खोजबीन की।
पड़ोस के दुकानदार से पूछा। दुकानदार ने बताया कि बच्ची गुटखा लेने आई थी। वह सुनील निषाद के घर गई। इसके बाद नहीं देखा। मासूम की मां सुनील निषाद के घर गई। बाहर से दरवाजा बंद मिला। इतने में शाम छह बजे वह साइकिल पर मछली रखने का आइस बॉक्स लेकर आया। उसके पैंट में खून लगा देख मासूम की मां ने उसे पकड़ लिया। झकझोरते हुए पूछा, बेटी कहां। उसके साथ क्या किया। इतने वह मासूम की मां छिटककर खुद को छुड़ाते हुए अपने घर के अंदर भागा। दरवाजा बंद कर लिया। मासूम की मां, आसपास के लोग उसे बाहर निकालने के लिए उसके मकान का गेट पीटते रहे। पर उसने नहीं खोला। इसपर चिल्ला थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट खोला। घर के अंदर दरिंदा कमरे में टाल पर राइफल लिए बैठा मिला। जिस पैंट में खून लगा था। उसे बदल चुका था। आइस बॉक्स में खून, लेटरिंग देख पुलिस को भी सुनील निषाद पर शक हुआ। सख्ती करने पर पूरी वारदात कबूल की। आज दाखिल की जाएगी चार्जशीट चिल्ला थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि सभी ठोस साक्ष्य संकलित किए जा चुके हैं। गुरुवार सुबह मासूम के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। शुक्रवार को मामले की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी। मुकदमे में हत्या के साथ ही बारह वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार करने की धारा बढ़ाई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।