Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsFire Destroys Wheat Crop in Banda Livestock Affected in Kamasin
बिजली पोल से निकली चिंगारी से फसल स्वाहा
Banda News - बांदा। संवाददाता अमलोर गांव निवासी रघुवीर सिंह उर्फ चुनकवुना ने चार बीघा खेत
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 4 April 2025 12:08 AM

बांदा। संवाददाता अमलोर गांव निवासी रघुवीर सिंह उर्फ चुनकवुना ने चार बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पास ही लगे विद्युत के पोल से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। आसपास के किसानों को आग लगने की जानकारी हुई तो किसी तरह आग को काबू किया। पर इससे पहले काफी फसल जलकर राख हो गई। इसकी जानकारी एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र और लेखपाल सतवंत पाल को दी गई। वहीं, कस्बा कमासिन में बुधवार रात में पूरन प्रजापति के पशुबाड़ा में अचानक आग लग गई। आग से एक पड़वा, दो बकरियां जल गईं। दो भैंसें बुरी तरह से झुलस गई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।