हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Banda News - बांदा। संवाददाता हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह काफी देर तक कमरे

बांदा। संवाददाता हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर निकलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। पत्नी और बच्चे महोबा में रहते हैं। मटौंध थानाक्षेत्र के आलमखोर निवासी हिस्ट्रीशीटर 55 वर्षीय लल्लन सिंह घर में अकेला था। पत्नी और बच्चे महोबा में रहते है। शनिवार रात उसने छत के छल्ले के सहारे अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पड़ोसी धीर सिंह ने बताया कि लल्लन तीस बीघे का काश्तकार था। खेती में पैदावार नहीं होती थी। दो बार बोरिंग करवाई लेकिन सफलता नहीं मिली। पत्नी अपने पुत्र के साथ महोबा रहती है। एक पुत्र शिवा है। जोकि प्राइवेट जाब करता है। आर्थिक तंगी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी। उधर, मटौंध थाने के एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह हिस्ट्रीशीटर था। शराब का आदी थी। शनिवार दोपहर पड़ोसियों ने उसे नशे की हालत में घर के बाहर टहलते देखा था। नशे में उसने यह घटना अंजाम दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।