हाउस टैक्स बढ़ाने का व्यापारी विरोध कर रहे
गाजियाबाद में व्यापारी नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन सौंपकर पुराने टैक्स व्यवस्था को लागू करने की मांग की। व्यापारियों...

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध व्यापारी भी कर रहे है। सोमवार को महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद व महामंत्री अशोक चावला के नेतृत्व में व्यापारियों ने सांसद अतुल गर्ग को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुराने टैक्स व्यवस्था का लागू रखने की मांग उठाई। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला ने कहा कि गाजियाबाद में डीएम सर्किल रेट के आधार पर हाउस टैक्स लेना जनता के साथ अन्याय है। इसे नहीं लेना चाहिए। निगम ने कई क्षेत्रों में बढ़े हुए बिल भेजे है, जिन्हें वापस लिया जाए। चेयरमैन बृजमोहन सिंघल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है।
लेकिन अधिकारी मनमानी करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ जनविरोधी कार्य कर रहे है। संजय नगर राजनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा कि नगर निगम द्वारा आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों पर टैक्स बढ़ाने से लोगों को आर्थिक नुकसान होगा। सांसद अतुल गर्ग ने व्यापारियों की बात सुन उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।