Lightning Strikes in Banda 4 Animals Dead Elderly Man Injured Amid Rainfall गरज के साथ बरसा पानी, बिजली गिरने से चार पशु मरे, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsLightning Strikes in Banda 4 Animals Dead Elderly Man Injured Amid Rainfall

गरज के साथ बरसा पानी, बिजली गिरने से चार पशु मरे

Banda News - -कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव में हुई घटना, गंभीर रूप से झुलसा बुजुर्ग सीएचसी में भर्ती गरज के साथ बरसा पानी, बिजली गिरने से चार पशु मरेगरज के साथ बरसा

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 30 May 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
गरज के साथ बरसा पानी, बिजली गिरने से चार पशु मरे

बांदा/बबेरू, संवाददाता। तेज गरज के साथ करीब 20 मिनट तक हुई हल्की बारिश के बीच कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी। बबेरू क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत हो गई। एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी 80 वर्षीय श्रीकेशन कुशवाहा दो भैंस और दो पड़िया लेकर खेत की तरफ चराने गए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आसमान में बादल छाने के बाद गरज के साथ पानी गिरने लगा। बारिश से बचने के लिए जानवरों को लेकर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आकाशीय बिजली गिरी।

जिसकी चपेट में आने से दो भैंस और दो पड़िया की मौके पर मौत हो गई। श्रीकेशन गंभीर रूप से झुलस गए। काफी देर तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे। बारिश थमने पर वहां से गुजरे लोगों ने देखा तो उनके घरवालों को सूचना दी। नाती मौके पर पहुंचा। आननफानन सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, 11 एमएम गिरा पानी 25 मई से नौपता शुरू है। इस बार गतवर्षों के मुकाबले दिन का तापमान कम है। पर रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को कुल 11 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बताया कि एक दिन पहले बुधवार तक अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 30 डिग्री था। बारिश होने और दिनभर ज्यादा समय तक आसमान में बादल छाए रहने से दिन का तापमान डेढ़ डिग्री तक गिरा। बुधवार तक तल्ख धूप थी। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा में नमी का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। इससे उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बही थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।