यमुना नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत
Banda News - बांदा। संवाददाता फूफा के लड़के की शादी के बाद बधाई पूजा में परिवार के

बांदा। संवाददाता फूफा के लड़के की शादी के बाद बधाई पूजा में परिवार के साथ आए दो चचेरे भाई यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाल पाए। दो बच्चों की मौत से फूफा खुशियां मातम में बदल गईं। तिंदवारी थानाक्षेत्र के लोहारी गांव निवासी कालका प्रसाद यादव ने अपने बेटे राहुल की शादी की है। सोमवार को परिजन बधाई पूजा करने काली देवी मंदिर गए थे। परिवार के सदस्य पूजन और कुछ लोग वहां खाना बनाने के जुटे रहे। इस दौरान कालका प्रसाद के बेर्रांव गांव निवासी साले मुनान यादव का 11 वर्षीय बेटा बीरू यादव और जितेंद्र का 10 वर्षीय बेटा अजय यादव लोगों की निगाह बचाकर यमुना नदी किनारे नहाने चले गए।
काफी देर तक जब दोनों दिखाई नहीं दिए तो खोजबीन की गई। सोमवार होने के कारण मंदिर में भीड़ और मेला लगा था। मेला में अनाउंस कराया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। डूबने की आशंका पर सभी लोग यमुना नदी किनारे पहुंचे। सूचना पर पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे सब्जी लगाए होरीलाल, काली प्रसाद, रामसनेही शिवशंकर ने बताया कि नदी में डूब रहे कई बच्चों को बचा लिया गया। दो को नहीं बचा पाए। मछुआरों को बुलाकर खोजबीन कराई गई। तीन घंटे बाद घटनास्थल से डेढ सौ मीटर दूर नदी से दोनों को निकाला जा सका। जीवित होने की संभावना में दोनों पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।