आधुनिक और वैज्ञानिक विधि से खेती पर दिया जोर
Barabanki News - टिकैतनगर के ग्राम सराय नेतामऊ में कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. केश्री निवास ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, मृदा परीक्षण और नवीन सिंचाई तकनीकों के...

टिकैतनगर। ब्लॉक पूरेडलई के ग्राम सराय नेतामऊ में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के कृषि वैज्ञानिक डॉ केश्री निवास ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता है आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए उन्नत बीज, जैविक खाद, और सिंचाई के नवीन तरीकों को अपनाना चाहिए। मृदा परीक्षण और ड्रिप व ्प्रिरंकलर जैसी सिंचाई तकनीकों का उपयोग कर किसान अपनी आमदनी में कई गुना इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत-विकसित गांव संकल्प की जानकारी भी दी और किसानों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।
एडीओ एजी डॉ. रमेश कुमार ने खेती से संबंधी तकनीकी जानकारी दी। किसानों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि किस प्रकार कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल विविधिकरण, रसायन मुक्त खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया। कार्यक्रम में कमल सरोज, राम लखन शर्मा, रामअकबाल, हनीफ, सुरेश वर्मा, संतराम, कल्लू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।