Lifelong Imprisonment for Rape of Minor in Barabanki किशोरी से दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास , Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsLifelong Imprisonment for Rape of Minor in Barabanki

किशोरी से दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास

Barabanki News - बाराबंकी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 21 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। महिला ने 5 अप्रैल 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 11 June 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी से दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास

बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में किशोरी से दुष्कर्म के अभियुक्त को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। इस पर 21 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। बदोसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पांच अप्रैल 2023 को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रमेश ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। उसे मारने का प्रयास किया और धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना तत्कालीन निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने की थी। विवेचना पूरी होने पर कोर्ट में चार्जशीट फाइल की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।