Serious Accident Three Injured in Bike Collision Near Kotwa Dham Petrol Pump दो बाइकें भिड़ी तीन लोग घायल, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSerious Accident Three Injured in Bike Collision Near Kotwa Dham Petrol Pump

दो बाइकें भिड़ी तीन लोग घायल

Barabanki News - सिरौलीगौसपुर में बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग पर कोटवाधाम पेट्रोल पंप के सामने बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीSat, 31 May 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइकें भिड़ी तीन लोग घायल

सिरौलीगौसपुर। बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग पर कोटवाधाम पेट्रोल पंम्प के सामने बाइक से बाइक की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया है। शनिवार की रात करीब आठ बजे बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग पर कोटवा धाम पेट्रोल पंम्प के पास ग्राम अद्रा थाना बदोसरांय निवासी रमन वर्मा की बाइक थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के जरहरा निवासी जितेंद्र की बाइक से टकरा गई। इसमें श्याम सुन्दर निवासी दलसरांय थाना टिकैत नगर, रमन वर्मा व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।