Amlaw Grand Tricolor Yatra Celebrates Operation Sindoor Success ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आंवला में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsAmlaw Grand Tricolor Yatra Celebrates Operation Sindoor Success

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आंवला में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Bareily News - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आंवला में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 18 May 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आंवला में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

आंवला। ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर आंवला नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शनिवार को श्री सुभाष इंटर कॉलेज के पास घनश्याम पैलेस से तिरंगा यात्रा का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा स्टेट बैंक चौराहा, भूमि विकास बैंक चौराहा, पुरैना पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश चन्द्र गुप्त पार्क पर जाकर समाप्त हुई। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के वीर जवानों को सम्मान दिया जा रहा है, जिनके बल पर यह जीत संभव हुई। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि हर भारतीय को सेना के पराक्रम गर्व है।

डॉक्टर दुष्यंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, मित्र पाल सिंह, वेदप्रकाश यादव, डॉ. प्रशांत सिंह, प्रभाकर शर्मा, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, मनोज मौर्य, संजय अग्रवाल, रामवीर प्रजापति, राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र चंद्रा, यशु गुप्ता, मीना मौर्य, ऊषा सतीजा, कुसुम शर्मा, इंद्रभान सिंह, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे। यात्रा के दौरान एसडीएम एन राम, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह फोर्स के साथ रहे। एसबीआई चौराहे पर चेयरमैन सैय्यद आबिद अली, ईओ जितेंद्र कुमार, सचिन गुप्ता, लाला राम मौर्य ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।