घर में अकेली महिला को दबोच कर दबंग ने किया रेप का प्रयास
Bareily News - फरीदपुर के एक गांव में एक महिला के साथ रेप का प्रयास किया गया। जब उसका पति काम पर गया था, तब आरोपी धर्मेंद्र उर्फ पालू घर में घुस आया और महिला पर हमला किया। महिला ने शोर मचाया, जिससे लोग मदद के लिए...

घर में अकेली महिला से रेप का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के एक गांव की महिला का पति काम पर गया था। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है गांव का धर्मेंद्र उर्फ पालू तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने महिला को दबोच लिया। महिला ने विरोध किया। जिसके बाद दबंग ने मारपीट करते हुए महिला को जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया। महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया।
महिला ने अपने पति को सूचना दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।