महिला ने लगाया रेप के प्रयास आरोप
Bareily News - फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में एक महिला को गन्ने के खेत में दबंग ने खींचकर रेप की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर दबंग ने चाकू से हमला किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एडीजी बरेली जोन से...

फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की महिला अपने खेत जा रही थी। गांव के दबंग ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। और रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो दबंग ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। महिला ने थाना फतेहगंज पूर्वी में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। इसके बाद महिला ने एडीजी बरेली जोन को तहरीर देकर न्याय की गुहार की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला के पति पर दूसरे पक्ष के द्वारा पहले पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।