कम्यूनिटी हेल्थ अफसर बनाएंगे योग अंबेस्डर, गांव-गांव योग-प्राणायाम का करेंगे प्रचार
Bareily News - कम्यूनिटी हेल्थ अफसर बनाएंगे योग अंबेस्डर गांव-गांव योग-प्राणायाम का करेंगे प्रचार

कम्यूनिटी हेल्थ अफसर बनाएंगे योग अंबेस्डर गांव-गांव योग-प्राणायाम का करेंगे प्रचार - योग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नई पहल, बनाएंगे योग अंबेस्डर - योग अंबेस्डर स्थानीय लोगों को आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में करेंगे मदद बरेली, वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य के लिए योग-प्राणायाम की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरुक करने को नई पहल शुरू हुई है। स्वास्थ्य विभाग 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले गांवों में योग अंबेस्डर बना रहा है। लोगों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया जाएगा और नियमित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने को प्रेरित किया जाएगा। शासन ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का निर्देश दिया है।
इसके तहत शहर से लेकर गांव तक, स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित योगाभ्यास, लोगों को योग-प्राणायाम के प्रति जागरुक करने को कहा है। साथ ही इस बार स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों को अपने इलाके में योग अंबेस्डर का चयन करने को कहा है। योग अंबेस्डर के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन करने को कहा गया है जो इलाके में प्रभाव रखता हो। इसमें ग्राम प्रधान, शिक्षक, चिकित्सक हो सकते हैं। योग अंबेस्डर की मदद से गांव-गांव लोगों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक कर उनको नियमित स्वास्थ्य केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित योगाभ्यास को कहा गया है। योग अंबेस्डर के चयन का निर्देश दिया गया है। प्रयास है कि इलाके में अधिक से अधिक लोगों को नियमित योगाभ्यास को प्रेरित किया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।