E-Rickshaw Overturns in Amla Four Family Members Injured बच्चे को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, चार घायल, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsE-Rickshaw Overturns in Amla Four Family Members Injured

बच्चे को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, चार घायल

Bareily News - आंवला में बदायूं मार्ग पर ई रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में शारदा, वीरवती, प्रशांत और सरोज शामिल हैं। वे हसनपुर से लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई। सरोज की हालत गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 16 June 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
बच्चे को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, चार घायल

आंवला। आंवला में बदायूं मार्ग पर शिव पार्वती मंदिर के सामने सड़क पर आए एक बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में गांव भीमपुर की शारदा, वीरवती, प्रशांत तथा सरोज शामिल हैं, वह सभी थाना कुंवरगांव के हसनपुर में गए थे। वहां से ई रिक्शा में बैठकर वापस आंवला आ रहे थे, तभी बदायूं मार्ग पर ई रिक्शा पलट गया। हालत गंभीर होने पर सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।