Health Department to Auction Condemned Government Ambulances Across State कंडम हो चुकी सरकारी एंबुलेंस होंगी नीलाम, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsHealth Department to Auction Condemned Government Ambulances Across State

कंडम हो चुकी सरकारी एंबुलेंस होंगी नीलाम

Bareily News - स्वास्थ्य विभाग कंडम हो चुकी सरकारी एंबुलेंस की नीलामी करेगा। पहले चरण में 108 और एएलएस की कंडम गाड़ियों की नीलामी होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने 300 बेड अस्पताल की कंडम एंबुलेंस का मामला सामने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 12 June 2025 06:18 AM
share Share
Follow Us on
कंडम हो चुकी सरकारी एंबुलेंस होंगी नीलाम

स्वास्थ्य विभाग कंडम हो चुकी सरकारी एंबुलेंस को नीलाम करेगा। पूरे प्रदेश में इसकी प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। पहले चरण में 108 और एएलएस की कंडम गाड़ी नीलाम होगी। बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने 300 बेड अस्पताल में खड़ी कंडम एंबुलेंस का मामला सामने आया था। अब शासन स्तर से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि कंडम घोषित हो चुकी 108 सरकारी एंबुलेंस को नीलाम किया जाए। शासन ने जिलों को कंडम हो चुकी एंबुलेंस के नंबर भी भेजे हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश के बाद कमेटी गठित की गई है।

कंडम हो चुकी एंबुलेंस को शासन के निर्देश के क्रम में नीलाम किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।