Inauguration of Rani Avantibai Lodhi Statue by Cabinet Minister Dharmapal Singh in Amla अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना को कैबिनेट मंत्री ने किया भूमि पूजन, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsInauguration of Rani Avantibai Lodhi Statue by Cabinet Minister Dharmapal Singh in Amla

अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना को कैबिनेट मंत्री ने किया भूमि पूजन

Bareily News - कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। यह मूर्ति लोधी राजपूत कल्याण समिति की पहल पर स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा नगर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 13 June 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना को कैबिनेट मंत्री ने किया भूमि पूजन

फोटो 02, 03- आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना को कैबिनेट मंत्री ने भूमि पूजन किया आंवला। लोधी राजपूत कल्याण समिति की पहल पर वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति स्थापना को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भूमि पूजन किया, इसके साथ प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू हो गया। नगर के स्टेशन रोड और निरामया हॉस्पिटल तिराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की छह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है। इस चौक सौंदर्यीकरण पालिका परिषद को कराया जाना है, जबकि प्रतिमा लोधी राजपूत कल्याण समिति समाज के सहयोग से लगवा रही है। शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री ने विधि विधान से भूमि पूजन किया।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का योगदान अविस्मरणीय है, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंतीबाई का नाम सम्मान से लिया जाता है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी जयलाल वर्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा एडवोकेट, अध्यक्ष यशवंत सिंह, शिवदयाल वर्मा, डा मान सिंह, प्रशान्त वर्मा, नौनिहाल सिंह, वीरेश वर्मा, यशपाल प्रधान, धर्मसिंह तथा नगर अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, डॉ इन्द्रपाल सिंह, नत्थू लाल लोधी, देवीदास वर्मा, महीपाल सिंह लोधी, राकेश मोहन त्यागी, प्रभाकर शर्मा, ऊषा सतीजा, पुष्पेंद्र वर्मा, सुंदर लाल, सियाराम वर्मा, मुनेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।