Traffic Police Campaign in PDDU Nagar 54 Vehicles Challaned for Rule Violations यातायात नियम तोड़ने वाले 54 वाहनों का हुआ चालान, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Police Campaign in PDDU Nagar 54 Vehicles Challaned for Rule Violations

यातायात नियम तोड़ने वाले 54 वाहनों का हुआ चालान

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में यातायात और जिला पुलिस ने सुरक्षित यातायात के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार रात 54 वाहनों का चालान हुआ, जिसमें बिना हेलमेट, गलत दिशा में चलाना और सड़क पर पार्किंग शामिल हैं। एसपी आदित्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 14 June 2025 02:47 PM
share Share
Follow Us on
यातायात नियम तोड़ने वाले 54 वाहनों का हुआ चालान

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यातायात और नियमों का पालन करन के लिए यातायात और जिला पुलिस सड़कों पर अभियान चला रही है। बीते शुक्रवार देर रात तक यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 54 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ कारवाई की। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया।

इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 20, गलत दिशा में वाहन चलाने 10 और सड़क पर वाहन पार्क करने पर 11 वाहनों सहित कुल 54 वाहनों का अन्य धाराओं चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने कहा बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। चारपहिया वाहनों के चालक सीट बेल्ट लगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करें। इसमें लापरवाही करने और पकड़े जाने उनके खिलाफ यातायात नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।