International Seminar on Environmental Issues Concludes at Bareilly College पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता पर जोर, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsInternational Seminar on Environmental Issues Concludes at Bareilly College

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता पर जोर

Bareily News - बरेली कॉलेज के एमएड सभागार में 21वीं सदी के पर्यावरणीय मुद्दों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण वैज्ञानिक और शोधार्थी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 6 June 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता पर जोर

बरेली कॉलेज के एमएड सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ। 21वीं शताब्दी के पर्यावरणीय मुद्दों व चुनौतियां विषय पर हुए सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण वैज्ञानिक, शोधार्थी और प्रतिनिधि शामिल हुए। विदेश से भी पर्यावरण वैज्ञानिक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। विशेषज्ञों ने पर्यावरण के बचाव के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि छोटी-छोटी बातों से भी पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। बस हमें उस बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है। पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एपी सिंह ने सभी का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।