43 लाख पौधे रोपने को तैयार हो गए गड्ढे
Bareily News - बरेली में मानसून के सीजन में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 42,72,980 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसमें अशोक, नीम, पीपल, और बरगद जैसी प्रजातियां शामिल हैं। पौधों की देखभाल...

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून सीजन में पौधरोपण के लिए वन विभाग की पौधशाला में तैयारियां तेजी से पूरी हो चुकी हैं। जुलाई व अगस्त माह में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित कराया जाएगा। वन विभाग समेत 24 विभागों को इस बार 42,72,980 पौध रोपण करने का लक्ष्य शासन की ओर से मिला है। वन विभाग की नर्सरी में 43 लाख से अधिक पौधे तैयार हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग ने अपनी सभी रेंज में गड्ढों की खोदान पूरी कर ली है। इस बार मानसू के पहले आने की संभावनाओं के बीच वन विभाग ने तैयारियां अभी से पूरी कर ली हैं।
आवंटित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कराने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधों की खेप तैयार कराई जा रही है। जिले में इस बार भी 43 लाख से अधिक पौधरोपण होगा। वन विभाग की नर्सरी में अशोक, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर समेत कई प्रजातियों के पौदों को लगाया गया है। इनकी नियमित देखभाल के लिए कर्मचारियों की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी के मुताबिक मानसून की शुरुआत के साथ ही बड़े स्तर पर पौधरोपण होगा। सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। सभी विभागों से पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई करा लेने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।