BJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Jan Chaupal in Ballia सेवा और सुशासन को सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य : नारद, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Jan Chaupal in Ballia

सेवा और सुशासन को सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य : नारद

Balia News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बलिया में जन चौपाल का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जन सेवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाTue, 17 June 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
सेवा और सुशासन को सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य : नारद

बलिया, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के नगर विधानसभा के छाता मंडल की ओर से जन चौपाल का आयोजन रविवार की शाम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर सरकार जनता की सेवा कर रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। अरुण सिंह बंटू ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व के लिए रोल मॉडल बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया व स्टार्टअप इंडिया ने क्रांति लायी है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य व संचालन रमेश शर्मा ने किया। इस दौरान राजीव मोहन चौधरी, मानवेंद्र विक्रम सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक, अनिल तिवारी, दीनबंधु सिंह, राकेश सिंह, अनिता शर्मा, विनोद पांडे, दरोगा सिंह, बिकाऊ सिंह, नरेंद्र मिश्र आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।