UP BEd JEE result 2025 to be out today check direct link on bujhansi.ac.in UP BEd JEE scorecard sarkari result UP BEd JEE result 2025: यूपी में बीएड की 2.40 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आज, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP BEd JEE result 2025 to be out today check direct link on bujhansi.ac.in UP BEd JEE scorecard sarkari result

UP BEd JEE result 2025: यूपी में बीएड की 2.40 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आज

उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय राजधानी स्थित डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी करेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
UP BEd JEE result 2025: यूपी में बीएड की 2.40 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आज

उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम देख सकेंगे। वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव भी है। आज रिजल्ट का डेटा अपलोड होते ही रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय राजधानी स्थित डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी करेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। बीते एक जून को 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रवेश परीक्षा में कुल 344546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इसमें से 305099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि यूपी में बीएड कोर्स में कुल 2.40 लाख सीटें हैं और करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं जहां पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। फिलहाल प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आपको बता दें कि यूपी बीएड जेईई उत्तर प्रदेश के भाग लेने वाले कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम है। एक बार रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। काउंसलिंग राउंड के दौरान रैंक, श्रेणी, सीट की उपलब्धता और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं जैसे कारकों के आधार पर इस एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में ही एडमिशन मिल सकेगा। आपको बता दें कि ये यूनिवर्सिटी इस एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी हैं-

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए विश्वविद्यालय का संचालन भी)

डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा

लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर

राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रो

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़

माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर

माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।