Nodal Officers Visit Bareilly to Assess Aspirational Block Development नोडल अधिकारियों ने परखी आकांक्षी ब्लॉक के विकास की हकीकत, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsNodal Officers Visit Bareilly to Assess Aspirational Block Development

नोडल अधिकारियों ने परखी आकांक्षी ब्लॉक के विकास की हकीकत

Bareily News - नोडल अधिकारी तीन दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे हैं। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक में तैनात अफसरों के साथ मीटिंग की और स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा कृषि से संबंधित आंकड़ों की जानकारी ली। अधिकारियों ने आकांक्षी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 31 May 2025 06:22 AM
share Share
Follow Us on
नोडल अधिकारियों ने परखी आकांक्षी ब्लॉक के विकास की हकीकत

आकांक्षी ब्लॉक के विकास की हकीकत को परखने नोडल अधिकारी तीन दिन दिवसीय दौरे शुक्रवार को बरेली पहुंच गए। नोडल अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी ब्लॉक में तैनात अफसरों के साथ मीटिंग की। आकांक्षी ब्लॉक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि से संबंधित आंकड़ों के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। साथ ही आकांक्षी ब्लॉक के विकास में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी की। ताकि शासन स्तर से उनको दूर कराया जा सके। बरेली में बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां, दमखोदा और शेरगढ़ आकांक्षी ब्लॉक है। शासन ने वित्त विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे को बहेड़ी और फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक का नोडल अधिकारी नामित किया है।

जबकि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के विशेष सचिव अभिषेक सिंह को शेरगढ़ की जिम्मेदारी दी है। अपर आयुक्त प्रीति जयसवाल को दमखोदा के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। मझगवां ब्लॉक का अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हालांकि चंद्र विजय सिंह शुक्रवार को मीटिंग में नहीं पहुंच सके थे। मीटिंग में एडीएसटीओ मयूरी अग्रवाल ने आंकाक्षी ब्लॉक का नोडल अधिकारियों के सामने प्रजेंटेशन किया। वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि समेत सभी इंडीकेटर्स की प्रगति रिपोर्ट पेश की। ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले सीडीपीओ और एमओआईसी से भी नोडल अधिकारियों ने दिक्कतों के बारे में बात की। मीटिंग के बाद नोडल अधिकारी फील्ड विजिट पर चले गए। एक जून तक नोडल अधिकारियों का आकांक्षी ब्लॉक में दौरा चलता रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।