Rotary District Assembly Abhyuday Key Discussions on Environmental Issues and Global Defense Changes दिल्ली में रोटरी की डिस्टिक असेंबली अभ्युदय का आयोजन, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsRotary District Assembly Abhyuday Key Discussions on Environmental Issues and Global Defense Changes

दिल्ली में रोटरी की डिस्टिक असेंबली अभ्युदय का आयोजन

Bareily News - फोटो - दीप 84 रोटरी के तीनदिवसीय कार्यक्रम अभ्युदय में कई

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 2 June 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में रोटरी की डिस्टिक असेंबली अभ्युदय का आयोजन

फोटो - दीप 84 रोटरी के तीनदिवसीय कार्यक्रम अभ्युदय में कई शहरों के रोटेरियन शामिल हुए बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। रोटरी की त्रिदिवसीय डिस्टिक असेंबली अभ्युदय का आयोजन दिल्ली में हुआ। शुभारंभ रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर इलेक्ट फ्लाइट लेफ्टिनेंट केपी नागेश ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस समय ऑपरेशन सिंदूर हुआ उस समय बहुत सारे देशों के डिफेंस के स्टॉक में भारी फेरबदल देखने को मिला। पद्म भूषण पद्म पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी ने पर्यावरण में हो रहे असंतुलन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पेड़ लगाना चाहते हैं वहां पर पहले पानी दे दीजिए।

पेड़ तो अपने आप उग आएगा। तीसरे दिन का शुभारंभ मीडिया कर्मी राहुल जौहरी और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजेन विद्यार्थी, किशोर कटरु, रवि प्रकाश अग्रवाल, असेंबली अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।