महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
Bareily News - शाही, संवाददाता। जुन्हाई निवासी नीतू उम्र करीब (35) की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष को

शाही, संवाददाता। जुन्हाई निवासी नीतू की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष को सौंपा। भाई ने जहर देकर हत्या का आरोप। फरीदपुर के गांव बाबुपुरा निवासी रंजीत की बहन का विवाह जुन्हाई निवासी राम सिंह के साथ हुआ था। आरोप है शादी के बाद से कम दहेज का तना देकर मारपीट करते थे। रविवार की रात में महिला के मायके वालों को जुन्हाई के किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि बहन को जहर खिला दिया गया है। हालत चिंताजनक है। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग क्षेत्र के एक अस्पताल ले गए।
जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मरा घोषित कर दिया। नीतू के दो बेटी और एक बेटा है। मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई रंजीत ने दहेज के लिए हत्या की पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अमित कुमार बालियान ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।