Woman Commits Suicide in Faridpur Amid Domestic Disputes Dowry Murder Allegations Arise महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsWoman Commits Suicide in Faridpur Amid Domestic Disputes Dowry Murder Allegations Arise

महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान

Bareily News - फरीदपुर में घरेलू कलह के चलते 24 वर्षीय रीना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए थे, जब रीना अकेली थी। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 13 June 2025 10:44 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान

फरीदपुर, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया के परिवार ने छह माह पहले अपनी 24 वर्षीय बेटी रीना का विवाह थाना क्षेत्र के दियोरनिया चौकी के हृदयपुर मानपुर के अमर सिंह से किया था। आरोप है शादी के बाद से ही मायके में कलह चल रही थी। शुक्रवार को रीना का पति अमर मां के साथ रजऊ परसपुर गांव में दवा लेने गया था।

अन्य लोग खेत पर गए थे। रीना घर में अकेली थी। परिवार के लोग वापस लौटे तो रीना का शव घर के कमरे में फंदे पर लटक रहा था। फंदे पर शव लटकता देख गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राधेश्याम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद महिला का सब फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। महिला के भाई ने दहेज की खातिर रीना की हत्या की जाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।