BDO Issues Show Cause Notice to Panchayat Secretary and Mate for MGNREGA Irregularities सचिव व महिला मेट को कारण बताओ नोटिस जारी, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsBDO Issues Show Cause Notice to Panchayat Secretary and Mate for MGNREGA Irregularities

सचिव व महिला मेट को कारण बताओ नोटिस जारी

Basti News - बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के बीडीओ ने ग्राम पंचायत मधवापुर प्रथम में तैनात सचिव अंकुर

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 7 June 2025 11:48 AM
share Share
Follow Us on
सचिव व महिला मेट को कारण बताओ नोटिस जारी

बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के बीडीओ ने ग्राम पंचायत मधवापुर प्रथम में तैनात सचिव अंकुर कुमार व महिला मेट नीतू देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीडीओ अनिल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत मधवापुर प्रथम गांव में एनएमएमएस का अवलोकन किया गया। जिसमें कई कमिया पाई गई। जिसमें मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य नागेश्वर प्रसाद के घर के सामने पोखरा खुदाई एवं सफाई कार्य पर कुल 66 श्रमिकों के जारी मस्टरोल के सापेक्ष बीते एक जून को 52 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराई गई है। मस्टरोल संख्या 734 पर रियल टाइम का फोटो अपलोड नहीं किया गया। जिसमें चकमार्ग का फोटो पोखरे के कार्य पर अपलोड किया गया है।

इसकी क्रम में राम बहादुर के चक से ट्रांसफार्मर तक कृषि कार्य हेतु चकमार्ग कार्य पर 35 श्रमिकों के जारी मस्टरोल के सापेक्ष 33 श्रमिकों उपस्थिति अपलोड किया गया है। जिसमें एक व दो जून को चकमार्ग पर पोखरे का फोटो अपलोड किया गया। इसी प्रकार अन्य कार्यों का निरीक्षण करने पर अन्य कार्यों में कमी पाए जाने पर सचिव व महिला मेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ ने बताया कि फर्जी कार्यों पर मनरेगा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।