Driver Rescued After Collision with Unknown Vehicle in Basti रामजानकी मार्ग पर पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, अंदर फंसा चालक, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDriver Rescued After Collision with Unknown Vehicle in Basti

रामजानकी मार्ग पर पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, अंदर फंसा चालक

Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रामजानकी मार्ग पर जिले के छावनी थानाक्षेत्र के जद्दूपुर गांव के

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 5 June 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
रामजानकी मार्ग पर पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, अंदर फंसा चालक

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रामजानकी मार्ग पर जिले के छावनी थानाक्षेत्र के जद्दूपुर गांव के पास गुरुवार की भोर में सुबह साढ़े चार बजे एक अज्ञात वाहन ने पिकअप को तेज टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खलासी किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि चालक क्षतिग्रस्त हिस्से में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला। घायल चालक मनीष और खलासी अरविंद घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमजोत भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार घायल मनीष श्रावस्ती जिले के गिलोला थानाक्षेत्र के जानकीनगर खुर्द का रहने वाला है।

खलासी अरविंद ने बताया कि वह दोनों बनारस से माल उतारकर श्रावस्ती वापस लौट रहे थे। तभी रामजानकी मार्ग पर जद्दूपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। सूचना पर डायल 112 और छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल खलासी बाहर निकल गया, जबकि चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। पुलिस ने एक ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त मबले में फंसे चालक को बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से विक्रमजोत सीएचसी भिजवाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।