Flood Preparedness Inspection of Saryu River Dams in Basti सरयू की बाढ़ व बंधे की कटान की संभावना की जांच करने पहुंची शासन से टीम , Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFlood Preparedness Inspection of Saryu River Dams in Basti

सरयू की बाढ़ व बंधे की कटान की संभावना की जांच करने पहुंची शासन से टीम

Basti News - सरयू नदी के बाढ़ और बांध के कटान की संभावनाओं की जांच के लिए शासन द्वारा एक टीम बस्ती पहुंची। टीम ने लोलपुर विक्रमजोत और विक्रमजोत धुसवा बांध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बाढ़ से सुरक्षा के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 16 June 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
सरयू की बाढ़ व बंधे की कटान की संभावना की जांच करने पहुंची शासन से टीम

बस्ती, निज संवाददाता सरयू नदी के बाढ़ और बांध के कटान की संभावनाओं को तलाशन के लिए शासन की ओर से नियुक्त दो सदस्यीय टीम बस्ती पहुंची। इस टीम ने लोलपुर विक्रमजोत और विक्रमजोत धुसवा बांध का निरीक्षण किया। इन तटबंधों को सुरक्षित बनाने के लिए इन दिनों काम चल रहा है। टीम ने तटबंधों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता सरयू संजय त्रिपाठी व मुख्य अभियंता गोंडा क्षेत्र रविवार दोपहर तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों की टीम सरयू नदी के तट पर बने जनपद की सीमा घघौवा से कलवारी तटबंध तक बंधे पर बने मार्ग से गए।

विक्रमजोत, संदलपुर, कन्हईपुर, 10 नंबर ठोकर पर चल रहे डैम्पनर के निर्माण कार्य सहित तटबंध को सुरक्षित बनाने के लिए वहां बोल्डर बिछाने के कार्य को देखा। बाढ़ से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी लिया। अधिकारियों ने सरयू नदी में आने वाली बाढ़ व उससे बांधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जानकारी ली। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि सरयू नदी के तटबंध पर बाढ़ एवं बचाव कार्यों का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। बाढ़ के समय होने वाले बचाव कार्यों का जायजा टीम ने लिया है। शीघ्र ही शेष निर्माण कार्यों को पूरा करने की निर्देश मिले हैं। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी व स्टॉफ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।