Improved Water Supply at Basti Roadways After Report Highlights Issues रोडवेज में दुरुस्त हुए वॉटर कूलर, यात्रियों को मिल रहा ठंडा पानी, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsImproved Water Supply at Basti Roadways After Report Highlights Issues

रोडवेज में दुरुस्त हुए वॉटर कूलर, यात्रियों को मिल रहा ठंडा पानी

Basti News - बस्ती रोडवेज डिपो में पेयजल संकट की समस्या का समाधान किया गया है। 'हिन्दुस्तान' की खबर के बाद प्रशासन ने जल कूलर लगाने वाली कंपनी को नोटिस भेजा। अब यात्रियों को ठंडा पानी मिल रहा है, जिससे उनकी खुशी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 18 June 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
रोडवेज में दुरुस्त हुए वॉटर कूलर, यात्रियों को मिल रहा ठंडा पानी

बस्ती, हिटी। रोडवेज बस्ती डिपो में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन ने मामला संज्ञान लिया। यात्रियों के साथ कर्मियों के सामने पेयजल का संकट था। ‘हिन्दुस्तान ने ‘बोले बस्ती अभियान के तहत 14 जनवरी के अंक में रोडवेज में व्याप्त परेशानियों पर आधारित खबर प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद रोडवेज प्रशासन ने वॉटर कूलर लगवाने वाली फर्म को नोटिस भेजा। बाद में कंपनी ने नया वॉटर कूलर लाकर लगवाया। जो खराब वॉटर कूलर था उसे भी दुरुस्त कराया गया। अब यात्रियों को ठंडा पानी मिलने लगा है, इससे यात्रियों ने खुशी जताई है। एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर ने बताया कि दो-दो वॉटर कूलर संचालित है।

एक हैंडपंप भी चल रहा है। यात्रियों को हर वक्त पानी मिल रहा है। इसके अलावा पंखे भी लगवाए गए हैं। जो अन्य समस्याएं भी उसे भी दुरुस्त कराया गया है। गर्मी से बचाव के लिए कर्मियों के लिए अलग से ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। बता दें कि रोडवेज में रोजाना 10 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं। बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों को प्यास लगने पर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब वॉटर कूलर सही हो गया है, इससे सहूलियत मिल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।