भूमि विवाद में जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर हड़कंप
Basti News - कप्तानगंज में भूमि विवाद के चलते एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन किशोरी ने इलाज कराने से मना कर दिया। चिकित्सक ने उसकी स्थिति सामान्य बताई। पुलिस...

कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौला चौकी इलाके में भूमि विवाद को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पीआरबी पर सोमवार की सुबह एक किशोरी के कोई जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पीआरबी किशोरी को आनन-फानन में साथ लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंची। फिर यहां घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। क्योंकि किशोरी ने दवा कराने से ही इंकार कर दिया। वहीं चिकित्सक का कहना था कि उसकी स्थिति ठीक है। लिहाजा यह आशंका जताई गई कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के वह निर्माण कार्य नहीं रोक सकते हैं।
बताया जा रहा है कि दुबौला चौकी क्षेत्र की हरदी खास में भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक किशोरी ने डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दिया कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीआरबी पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। किशोरी ने दवा कराने के लिए तैयार नहीं थी। वहीं चिकित्सक की मानें तो उसकी हालत सामान्य है। सूचना पर कप्तानगंज थाने से महिला सिपाही संग टीम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की महिला स्टाफ ने भी महिला पुलिस के साथ दवा करने के लिए काफी देर तक समझाया। लेकिन वह नहीं मानी। थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील गौड़ ने किशोरी और उसकी मां को समझाया कि आप लोग तहसील प्रशासन या न्यायालय से कोई आदेश लाइए। उसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मामला डीही जमीन से संबंधित है और उसे जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जमीन पर एक पक्ष कई पीढियां से काबिज भी हैं। उच्च अधिकारी भी कई बार मौके देख चुके चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।