Pregnant Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saltaua India संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPregnant Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Saltaua India

संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत

Basti News - सल्टौआ के सिलवटिया गांव में एक गर्भवती महिला रीमा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव बेड पर पाया गया और पास में उसका तीन वर्षीय पुत्र रो रहा था। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 15 June 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत

सल्टौआ, बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहा थानाक्षेत्र के सिलवटिया गांव में शुक्रवार देर रात गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रीमा देवी (28) पत्नी दूधनाथ यादव का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। देर रात सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव के साथ प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर सिलवटिया गांव पहुंचे। जांच पड़ताल बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के ससुर फूलचंद ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की सुबह नौ बजे वाल्टरगंज के बनरही जंगल गांव में अपनी पत्नी जुग्गा देवी के साथ अपने साढू के घर गए थे।

वे शाम को घर लौटे तो बहू दिखाई नहीं दी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर छत पर बने कमरे में पहुंचे तो बहू का शव बेड पर था। वह मृत अवस्था में थी। पास में उसका तीन वर्षीय पुत्र शिवांश रो रहा था। मृतका के देवर ने मायके वालों को जानकारी दी। मायके वालों को बताया कि तुम्हारी बहन का तबीयत बहुत खराब है। इलाज के लिए ले जा रहा हूं। मौके पर मायके वाले आए तो कोई नहीं मिला। रीमा का शव कमरे में पड़ा था। दूधनाथ से शादी 29 मई 2019 को पैकोलिया थानाक्षेत्र के सिरकोहिया गांव के रामकुबेर यादव की पुत्री के साथ हुई थी। पति दूधनाथ मुंबई में रहकर नौकरी करता है। वहीं मायके वालों ने आरोप लगाया कि शाम को देवर ने उन्हें फोन कर बताया कि रीमा की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई है। मृतका के भाई महेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर आए दिन उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार को देवर, ननद व सास ने गला दबाकर हत्या कर दी। घर पर पहुंचने के बाद वहां कोई नहीं मिला। छत पर बने कमरे में शव व शिवांश रोते हुए मिला। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम कराने के लिए पैनल गठन व वीडियोग्राफी की सिफारिश की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।