Rani Ahilyabai Holkar s 300th Anniversary Celebration and Awards Ceremony Held in Basti सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंजनी व अनिकेत रहे अव्वल, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsRani Ahilyabai Holkar s 300th Anniversary Celebration and Awards Ceremony Held in Basti

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंजनी व अनिकेत रहे अव्वल

Basti News - बस्ती में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। सामान्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 1 June 2025 01:23 PM
share Share
Follow Us on
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंजनी व अनिकेत रहे अव्वल

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महामंत्री चन्द्रशेखर ‘मुन्ना ने किया। रानी अहिल्याबाई होल्कर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता अंजनी यादव को प्रथम, रोशनी को द्वितीय तथा अंशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 16 से 25 वर्ष की श्रेणी में अनिकेत गुप्ता ने प्रथम, शिवांगी पाण्डेय ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर राम सिंगार ओझा, गजेंद्र सिंह, आशा सिंह, रोली सिंह, सुमन सिंह, अमृत कुमार वर्मा, ममता सिंह, गौरव अग्रवाल, अखण्ड सिंह, दिलीप पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, सतीश सोनकर, गौरव मणि आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।