Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSiamant Singh Achieves 66th Rank in UPSC CAPF Selected as Assistant Commandant
असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुए सीमांत
Basti News - पैकोलिया के करनपुर सेंगर निवासी सीमान्त सिंह का असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हुआ है। यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा का परिणाम 13 जून को घोषित हुआ, जिसमें उन्हें 66वां रैंक प्राप्त हुआ। सीमान्त ने अपनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 15 June 2025 02:16 AM

पैकोलिया। थानाक्षेत्र के करनपुर सेंगर निवासी सीमान्त सिंह पुत्र अशोक सिंह का चयन असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ है। यूपीएससी सीएपीएफ की परीक्षा का परिणाम 13 जून की दूर रात घोषित हुआ। सीमान्त सिंह को 66वां रैंक प्राप्त हुआ है। इन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर इण्टरमीडिएट तक सेंट बेसिल स्कूल बस्ती में पढ़ाई की। उसके बाद ग्रेजुएशन दिल्ली व पीजी लखनऊ से किया। सीमांत केपिता पिता अशोक सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। मां कल्पना सिंह गृहणी हैं। सीमान्त की सफलता पर लोगों ने बधाइ्र दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।