उन्नाव में फैक्ट्रीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, एक दशक से कर रहा था काम
Unnao News - उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी राजेश कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। राजेश ने फैक्ट्री में एक दशक तक वेल्डिंग का काम किया। शनिवार को बुखार के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया,...

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री कर्मी की शनिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं फैक्ट्री के अन्य कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कन्नौज थाना बिशुनगढ़ के महमूदपुर खास का रहने वाला वृद्ध राजेश कुमार पुत्र रामचंद्र दही थाना क्षेत्र स्थित ई-लाइट चमड़ा फैक्ट्री में करीब एक दशक से वेल्डिंग विभाग में कार्यरत था और फैक्ट्री परिसर में ही अकेले रहता था। शनिवार शाम राजेश कुमार को तेज बुखार की शिकायत हुई। वह पास स्थित दही चौकी से दवा लेकर लौटे थे। शाम उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
इस पर फैक्ट्री में तैनात गार्ड उदयभान सिंह पुत्र ज्ञान निवासी रूपपुर चंदेला, थाना फतेहपुर चौरासी ने तत्काल एंबुलेंस से राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सबसे पहले गार्ड उदयभान ने ही मृतक राजेश के परिजनों को दी। उसके बाद मृतक राजेश की पत्नी मालती देवी और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। रविवार पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मजदूरी कर परिवार का करते थे भरण पोषण मृतक राजेश का पारिवारिक जीवन संघर्षपूर्ण था। वह पांच बेटियों के पिता थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। परिजन के अनुसार राजेश फैक्ट्री परिसर में ही अकेले रहकर कार्य करते थे और समय-समय पर घर जाकर बच्चों की जरूरतें पूरी करते थे। उनका सारा जीवन मजदूरी और परिवार के पालन-पोषण में ही बीता। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। उनके भाईयों और अन्य परिजनों के पहुंचने पर अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया। पत्नी मालती देवी का रो-रोकर बेहाल होती रही। उन्होंने बताया कि राजेश हमेशा स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहते थे और फैक्ट्री से घर तक की पूरी जिम्मेदारी निभाते रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।