Farmers Justice Front Meeting in PDDU Nagar Protests Against Land Acquisition जिला प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFarmers Justice Front Meeting in PDDU Nagar Protests Against Land Acquisition

जिला प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन

Chandauli News - जिला प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन जिला प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन जिला प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन जिला प्रशासन के खिलाफ किया

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 16 June 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
जिला प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप रविवार को किसान न्याय मोर्चा चंदौली इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत यादव की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने जिला प्रशासन पर किसानों का उत्पीड़न करने उनका मकान गिराने और जमीनों का उचित नियमानुसार मुआवजा न देने का आरोप लगाया। अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रसाद ने कहा कि जब रेल प्रशासन द्वारा नियमानुसार पुनर्वास एवं विस्थापन पैकेज दिया जा रहा है तो आखिर लोक निर्माण विभाग ऐसा क्यों नहीं कर रहा है। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की ने कहा की धारा 38/ 2013 कानून में सरकार ने किसानों की भूमि या मकान अथवा बगीचा पर कब्जा लेने का स्पष्ट तरीका बताया है।

इसके बावजूद जिला प्रशासन के सब डिवीजन मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा रेवसा, मिल्कीपुर, ताहीरपुर, बरौली आदि जगह पर जबरन कब्जा लेने का प्रयास किया जा रहा है। वही रेवसा में ग्रामीणों का मकान ही तोड़ दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 जून गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आंदोलन के साथ ही उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसमें दाताराम बिन्द, सुरेंद्र चौरसिया, क्यामुद्दीन अंसारी, सुशील कुमार, वंशलोचन सिंह, बाबूलाल यादव, वीर बहादुर मौर्य, अंजू चौहान, छेद्दू शामिल रहे। संचालन इंद्रजीत शर्मा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।