शिवांश बनाए गए बरनवाल समिति के जिलाध्यक्ष
Bhadoni News - शिवांश बनाए गए बरनवाल समिति के जिलाध्यक्ष क क क क क कक क क क क क क क

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत खमरिया स्थित एक प्रतिष्ठान में गुरुवार की देर शाम को बरनवाल सेवा समिति की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही उन्हें समाज के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
कमेटी के संरक्षक विनय बरनवाल एवं पीयूष बरनवाल ने बताया कि सदस्यों की सहमति से शिवांग बरनवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि उपाध्यक्ष निखिल बरवाल एवं अमित बरनवाल बनाए गए। सौरभ बरनवाल को महामंत्री, विकास, हिमांशु, अनिल (चेतन), अतुल बरनवाल को सह मंत्री बनाए गए। कोषाध्यक्ष नितिन बरनवाल, सह कोषाध्यक्ष रुद्रेश तथा विपुल कार्यक्रम व्यवस्थापक बनाए गए। शुभम आय-व्यय निरीक्षक, प्रखर तथा उमंग बरनवाल को नामित किया गया। इस मौके पर विष्णु जी बरनवाल, नरेंद्र बरनवाल, सुरेंद्र बरनवाल, अनुज बरनवाल, परितोष बरनवाल, शिवजी बरनवाल, मुरारी बरनवाल आदि रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। शिक्षा, रोजगार को लेकर सभी को जोड़ने का पूरा प्रयास होगा। इसके बिना समाज में हक एवं अधिकार नहीं मिल सकता है। साथ ही राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।