घंटों बत्ती गुल होने से उपभोक्ता हुए परेशान
Bhadoni News - घंटों बत्ती गुल होने से उपभोक्ता हुए परेशान घंटों बत्ती गुल होने से उपभोक्ता हुए परेशान घंटों बत्ती गुल होने से उपभोक्ता हुए परेशान घंटों बत्ती गुल हो

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गुरुवार को घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जाहिर करते रहे। बताया जाता है कि पावर हाउस में फाल्ट बनाने के लिए सुबह 11 बजे आपूर्ति ठप कर दी गई थी। उमस भरी गर्मी के बीच आपूर्ति ठप होते ही लोगों का जीना मुहाल हो गया। बच्चे गर्मी से व्याकूल होकर घर में रोने लगे थे। पुरुष तो बाहर निकल गए थे लेकिन घर में रहने वाली महिलाओं का बेना हांकते-हांकते हांथ दर्द करने लग जा रहा था।
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार हो गया था। हालांकि शाम को बिजली आपूर्ति हुई तो नागरिकों ने राहत की सांस ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।